अलीगढ़, जनवरी 30 -- दादाें, संवाददाता। थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीलपुरा निवासी 17 वर्षीय करनकुमार उर्फ कान्हा पुत्र मुकेश कुमार प्रजापति ने गुरुवार को सुबह के समय घर के कमरे में पंखे के कुंदे पर लटक कर की खुदकुशी सूचना पर पहुंची थाना पाली मुकीमपुर पुलिस ने युवक के शव काे कुंदे से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया। मृतक करन कुमार उर्फ कान्हा के चाचा धर्मेंद्र कुमार ने बताया 17 वर्षीय करन कुमार कुछ दिन पूर्व से अलीगढ़ शहर में एक परचूनी की दुकान पर नौकरी करता था। वही नौकरी के दौरान अलीगढ़ से ही एक मोबाइल फाइनेंस से खरीद लिया, जिसकी किस्त जमा करनी थी। लेकिन तनख्वाह न मिलने पर मोबाइल की किस्त जमा नही हाे पाई थी। उधर फाइनेंस कंपनी वाले बार-बार उसके पास किस्त जमा करने के लिये फोन कर रहे थे। जिसकी टेंशन से व ...