मोबाइल का पासवर्ड चोरी कर खाते से उड़ाए 15 लाख
मेरठ, सितम्बर 7 -- करीबी दोस्त ने ही मोबाइल का पासवर्ड चोरी कर खाते से 15 लाख रुपये की रकम उड़ा ली। जानकारी के बाद आरोपी को मुकदमे की चेतावनी दी गई। कुछ दिन बाद आरोपी अपने परिवार को लेकर शहर छोड़कर फरार हो गया। साइबर क्राइम थाने में अब मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिविल लाइन की अशोक वाटिका कॉलोनी निवासी अलका शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उनके बेटे का दोस्त दीपक बंसल सुपरटेक कॉलोनी में रहता था। अलका ने आरोप लगाया कि दीपक ने बेटे का मोबाइल पासवर्ड चोरी कर 15 लाख रुपये खाते से ऑनलाइन माध्यम से चोरी किए। इस बारे में जानकारी होने पर दीपक को पुलिस शिकायत की चेतावनी दी। ऐसे में दीपक ने रकम वापस करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि करीब दो माह पहले आरोपी परिवार समेत मेरठ छोड़कर चला गया। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.