रांची, मार्च 22 -- रांची। प्रमुख संवाददाता सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड में पंचवटी टावर से चोरों ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के एसी सिस्टम में लगे कॉपर वायर की चोरी कर ली है। मामले में कंपनी के सिक्यूरिटी सुपरवाइजर सुभाष कुमार की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस चोरों की खोजबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...