जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- मोबाइल पर घंटों वीडियो देखना, घर के अंदर रहकर पढ़ाई करना और बाहर खेलने से दूरी बनाना बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसका असर उनकी हड्डियों पर भी पड़ रहा है। मोबाइल से हाथ की नसें कमजोर हो रही हैं, सर्वाइकल की शिकायतें बढ़ रही हैं। धूप में कम समय बिताने से शरीर को पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल पाता। वहीं, खानपान में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी भी हड्डियों के विकास को प्रभावित कर सकती है। बचपन में हड्डियों का सही विकास नहीं होने पर आगे चलकर परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों की दिनचर्या में बदलाव, पौष्टिक भोजन की कमी और शारीरिक गतिविधियों का कम होना चिंता का विषय है। ऐसे में माता-पिता को बच्चों की आदतों पर ध्यान देने के साथ उनकी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए।

धूप और विटा...