जौनपुर, मई 11 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप युवक से मोबाइल और नगदी लूटने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन तथा छह सौ रुपये बरामद किया है। क्षेत्र के लाडनपुर गांव निवासी सक्षम श्रीवास्तव शहर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और मोबाइल फोन तथा छह सौ रुपये छीन लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस श्रुष्टि जैन ने सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तथा चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- लूट के दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्टेशन के पास से व...