नई दिल्ली, जुलाई 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने देश में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों के आयात पर मूल सीमा शुल्क से छूट देने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना, आयात लागत कम करना और देश को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के हिसाब से मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले वायरलेस चार्जिंग इंडक्टर कॉइल मॉड्यूल के निर्माण में उपयोग होने वाले छह प्रमुख पार्ट्स के आयात पर सीमा शून्य कर दिया है। इनमें एनसी असेंबली, ई-शील्ड, पीईटी लाइनर, पीसी शिम, नियोडिमियम-लौह-बोरॉन चुंबक और अन्य शामिल हैं।इसके यह भी पढ़ें- सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन! सरकार ने मोबाइल पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाई; ऐप्पल, ...