लखनऊ, अप्रैल 18 -- लिवर जागरूकता दिवस आज -केजीएमयू की ओपीडी में आने वाले 10 में 5 बच्चे फैटी लिवर की चपेट में, जांच में 50 फीसदी बच्चों में फैटी लिवर, बाकी का लिवर ठीक पाया गया-पीडियाट्रिक विभाग में एक साल में 280 बच्चे पहुंचेलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।बदलती जीवनशैली और मोबाइल की बढ़ती लत बच्चों की सेहत पर सीधा हमला कर रही है। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले हर 10 में से 5 बच्चे फैटी लिवर के शिकार मिल रहे हैं। जंक फूड, घंटों स्क्रीन टाइम और खेलकूद से दूरी बच्चों का लिवर बीमार कर रही है। यह चौकाने वाले तथ्य केजीएमयू पीडियाट्रिक व गेस्ट्रोमेडिसिन विभाग के सर्वे रिपोर्ट में सामने आए हैं।केजीएमयू गेस्ट्रोमेडिसिन व पीडियाट्रिक विभाग की ओपीडी में पिछले एक साल में 280 बच्चे लिवर संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत बच्चों ...