नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने कारोबारी का मोबाइल ऐप हैक कर करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाने में दी शिकायत में सचिन कुमार यादव ने बताया कि उनके भारत बटुक प्राइवेट लिमिटेड के मोबाइल ऐप बैंक खाते में बीते माह 13 जनवरी को सुबह आठ बजकर 43 मिनट पर अनधिकृत तरीके से बदलाव कर दिए गए। उनके नाम, ई-मेल, पैन नंबर और बैंक खाते की जानकारी बदल दी गई। इसके बाद खाते में रखा डिजिटल सोना और डिजिटल चांदी को बेचकर रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी गई। खाते से करीब 12 लाख रुपये की निकासी हुई। कुछ रकम निजी बैंक में संचालित एक कंपनी के खाते में और अन्य बैंकों के खातों में भेजी गई। पीड़ित ने तुरंत बैंक को सूचना देकर संदिग्ध लेन-देन फ्रीज करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.