औरैया, मार्च 16 -- औरैया, संवाददाता। आगामी जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से जुड़े फील्ड प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मां शारदा के चित्र पर दीप जलाकर किया। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षकों से कहा कि जनगणना जैसे बड़े काम को सही ढंग से पूरा कराने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्हें ही आगे क्षेत्र में काम करने वाले पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षण देना है, इसलिए प्रशिक्षण के दौरान हर बारीकी को ध्यान से समझें। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रशिक्षक वही होता है जिसे विषय की पूरी जानकारी हो और वह उसे सरल तरीके से दूसरों को समझा सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.