मधुबनी, दिसम्बर 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राज्य भर के शिक्षकों की मोबाइल एप आधारित उपस्थिति प्रणाली में आ रही तकनीकी समस्याओं को देखते हुए बिहार शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने अपने आदेश के माध्यम से डीईओ और डीपीओ (स्थापना) को स्पष्ट कहा है कि तकनीकी त्रुटि के कारण जिन शिक्षकों की हाजिरी दर्ज नहीं हो पाती और वेतन कट जाता है, ऐसे मामलों में भौतिक उपस्थिति को आधार मानते हुए वेतन का भुगतान किया जाए। जिले में बड़ी संख्या में शिक्षक लंबे समय से मोबाइल एप की गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते रहे हैं। कई शिक्षकों का कहना था कि नेटवर्क बाधा, सर्वर डाउन और लोकेशन एरर के कारण उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती थी, जिससे अनावश्यक वेतन कटौती झेलनी पड़ती थी। निदेशक ने निर्देश दिया है कि संबंधित शिक्षकों से आवश्यक...