पटना, मार्च 14 -- बिहार पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (सीसीएसयू) ने मोबाइल उपभोक्ताओं से जुड़ी निजी जानकारी बेचने के आरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ब्रजेश कुमार को सारण से गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से एक एप्पल का लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुआ है। जांच में उसके मोबाइल में लगे दोनों नंबर पर साइबर अपराध से जुड़ी कई शिकायत भी दर्ज मिली। मामले में सारण के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पूछताछ की कार्रवाई की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक सारण जिले के तरैया पचरौर निवासी ब्रजेश कुमार के विरुद्ध मोबाइल उपभोक्ताओं का निजी डेटा एसडीआर (ग्राहक विस्तृत विवरण) बेचे जाने की शिकायत मिली। इस शिकायत के आधार पर सीसीएसयू और स्थानीय पुलिस ने मिल कर उसके आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद हुई गहन पूछताछ में आरोपित ब्रजेश कुमार ने बताया किया...