प्रयागराज, सितम्बर 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मोबाइल फोन से लेकर पेन ड्राइव, एसएसडी और हार्ड डिस्क तक की कीमतों में भारी उछाल ने इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार का गणित बिगाड़ दिया है। महंगे होते उपकरणों के बीच यूपीआई पर शुल्क को लेकर भी व्यापारियों ने चिंता जताई है।

बैठक की चर्चा सिविल लाइंस व्यापार मंडल और इंदिरा भवन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक कर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बढ़ती कीमतों और यूपीआई से भुगतान पर लगने वाले शुल्क से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में इंदिरा भवन व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष अरोड़ा, उपाध्यक्ष सानू असरवाल व अजय मल्होत्रा, राशिद हुसैन, सूरज गिरि और रचित सेठ ने बाजार की स्थिति पर चिंता जताई।

कीमतों में वृद्धि व्यापारियों के मुताबिक पहले छह हजार रुपये में मिलने वाला 4जी स्मार्टफोन अब 11 हजार रुपय...