नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को नियमों का उल्लंघन करने पर 6,777 वाहनों के चालान किए गए। हेलमेट न पहनने पर 1912, तेज गति से चलने पर 482, मोबाइल फोन पर बातें करने पर 106 चालकों के चालान किए गए। कागजात न होने पर 16 वाहन जब्त किए गए। विपरीत दिशा में चलने पर 554 वाहनों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...