आगरा, फरवरी 26 -- थाना क्षेत्र के नगला देवी गांव में गुरुवार की दोपहर मोबाइल आटा चक्की की कपलिंग की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। चक्की के पास से गुजरते समय अचानक साड़ी फंसने से वह उलझ गई और उसका शव क्षत विक्षत हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक नगला देवी गांव निवासी 45 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी सियाराम गांव के रास्ते से गुजर रही थीं। उसी दौरान गांव में ट्रैक्टर से संचालित मोबाइल आटा चक्की चल रही थी, जहां ग्रामीण मक्का पिसवा रहे थे। जैसे ही सावित्री देवी चक्की के पास से निकलीं, उनकी साड़ी का पल्लू अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग में फंस गया। कुछ ही देर में वह मशीन की चपेट में आ गईं और बुरी तरह लिपट गईं। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.