फरीदाबाद, मार्च 5 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। मोबाइल अपडेट के बाद एक युवक के पेटीएम खाते से 30 हजार रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी है। गर्ग कॉलोनी निवासी विनय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 फरवरी को उनका मोबाइल अपडेट हुआ और उसके बाद फोन रिस्टार्ट नहीं हुआ। 9 फरवरी को उन्हें जानकारी मिली कि उनके पेटीएम खाते से 30 हजार एक रुपये कट गए हैं।पीड़ित के अनुसार उन्होंने कोई पेटीएम पिन दर्ज नहीं किया, इसके बावजूद दोपहर 3:03 बजे उनके केनरा बैंक खाते से जुड़े पेटीएम से रकम दीपक मालवीय की यूपीआई आईडी में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के जरिए ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगाली जा रही है और आरोपियों तक जल्द पहुंचने का प्रयास किया ज...