औरैया, मई 21 -- अजीतमल, संवाददाता। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए स्वीमिंग पूल में नहाने पहुंचे एक युवक को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उसका लोअर और मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद युवक को मजबूरी में तौलिया लपेटकर कोतवाली पहुंचना पड़ा, जहां उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के मुहद्दीनपुर निवासी नितिन कुमार पुत्र सोमनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे माँ शारदा गेस्ट हाउस के पास संचालित एक निजी स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। नहाने से पहले उसने अपने कपड़े पूल किनारे रख दिए थे। कुछ देर बाद जब वह पानी से बाहर निकला तो उसका लोअर गायब था, जिसमें मोबाइल फोन भी रखा हुआ था। मोबाइल और कपड़े चोरी होने के बाद युवक को काफी देर तक इधर-उधर तलाश करनी पड़ी, लेकिन सामान का कोई पता नहीं...