लखनऊ, सितम्बर 6 -- -बिना गारंटी ब्याज मुक्त ऋण मुहैया होगा, 15 प्रतिशत मार्जिन मनी भी सरकार देगी -एमएसएमई के दायरे में शामिल किए गए 14 नए ट्रेड के कारीगरों को भी मिलेगीं सहूलियतें

योजना का उद्देश्य -उद्योग निदेशालय 10 दिन की मुफ्त ट्रेनिंग के साथ करीब 15 हजार रुपये की टूल किट भी देगा

कैबिनेट की मंजूरी -कैबिनेट की मंजूरी के बाद विभाग ने शुरू की तैयारी, नए ट्रेडों के लिए बेरोजगारों का होगा चयन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2 लखनऊ। विशेष संवाददाता छोटे उद्योगों को बढ़वा देकर लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2 के तहत 14 नए ट्रेड शामिल कर लिए गए हैं। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें दक्ष बनाय जाएगा और बैंकों से ऋण दिलाकर रोजगार कराया जाएगा। कई तरह की वित्तीय सहूलियतें भी दी जाएंगी। पिछल...