मोपेड से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 28 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भतीजे की मोपेड से बहन के घर जा रही महिला रविवार सुबह घुइसरनाथ धाम रोड पर अचानक गिर गई। सामने से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मोपेड चला रहा भतीजा और साथ मौजूद एक बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कटरा मातादीन पुरवारा निवासी जयप्रकाश सिंह की पत्नी निशा सिंह रविवार सुबह पांच साल की बेटी के साथ भतीजे देवेंद्र प्रताप सिंह की मोपेड से बहन के घर लखरांव जा रही थी। करीब साढ़े 10 बजे लालगंज में इंदिरा चौक से घुइसरनाथ धाम रोड पर पहुंचते ही वह अचानक एक धक्के से सड़क पर गिर गई। तभी घुइसरनाथ धाम की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोपेड चला रहा भतीजा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.