प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पति के साथ मोपेड से घर लौट रही महिला देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज बाजार में रविवार सुबह ओवरटेक के दौरान गिर गई। इससे कंटेनर के पिछले पहिये से उसका एक हाथ, सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सांगीपुर के पहाड़पुर का रहने वाला रामदीन रजक अपनी 62 वर्षीय पत्नी सूरजकली के साथ मोपेड से रिश्तेदारी में रानीगंज गया था। वह रविवार सुबह करीब आठ बजे पत्नी के साथ मोपेड से लौट रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज बाजार में तमिलनाडु के नंबर का एक कंटेनर लालगंज की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो की रफ्तार बनी काल, सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल रामदीन बायीं ओर से कंटेनर ओवरटेक करने लगा। तभी उसकी प...