लखीमपुरखीरी, मई 24 -- क्षेत्र के गांव गोकन निवासी एक वृद्ध मोपेड पर समान लादकर उसकी बिक्री बाजार में करके वापस घर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने के चलते इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। गोकन निवासी राम रतन (60) अपनी मोपेड पर लाई, फूला लादकर पड़ोस गांव सोहक की बाजार में बिक्री कर शाम घर वापस जा रहे थे। उसकी मोपेड में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के चलते इलाज के लिए एंबुलेंस से शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...