अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मडराक थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव मईनाथ के पास सोमवार की रात मोपेड सवार दंपति को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि मासूम बेटी घायल हो गई। दंपति बहन के घर से गांव वापस लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव मईनाथ निवासी राजेश मजदूरी करता है। सोमवार को वह पत्नी नीतू (30) व बेटा अभय और बेटी आरुषी के साथ मोपेड से बहन के घर नगला मंदिर घूमने आया था। रात को दंपति वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव के पास पहंुचते ही अज्ञात वाहन ने मोपेड़ में टक्कर मार दी। हादसे में नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान नीतू ने दम तोड़ दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.