बगहा, मई 4 -- विवेक कुमार सिकटा,एक संवाददाता।सिकटा थाने के भवानीपुर गांव के नजदीक रविवार की देर शाम को पुलिस ने मोपेड बाइक पर लदे 63 बोतल नेपाली शराब समेत एक किशोर को धर-दबोचा।थानाध्यक्ष नितीश कुमार मौर्य ने बताया कि भवानीपुर गांव के नजदीक सड़क से टीवीएस मोपेड बाइक पर लदे जूट के बोरे व वैग से 45 बोतल कस्तूरी नम्बिू फ्रेस नेपाली देशी शराब व 18 बोतल बियर क्रेन जब्त किया गया।मोपेड बाइक के साथ पंद्रह वर्षीय एक विधिविरुद्ध किशोर को पकङा गया।किशोर मुफस्सिल बेतिया थाने क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विधिविरुद्ध किशोर को बाल सुधार गृह,बेतिया में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...