मुरादाबाद, मार्च 29 -- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ( भीम ) संगठन की एक बैठक का आयोजन श्रद्धा पर्व को लेकर वीरेश भीम अनार्य के नेतृत्व में रविवार को किया गया। वीरेश भीम अनार्य ने कार्यक्रम की रुपरेखा बनाते हूए सभी लोगों को श्रद्धा पर्व के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई और सभी से अपील की गई कि 26 अप्रैल को अधिक से अधिक लोगों को लाएं। इस अवसर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ( भीम ) संगठन के नगर अध्यक्ष ठाकुरद्वारा पद पर एडवोकेट मोनू सम्राट वाल्मीकि को मनोनीत किया गया । बैठक में धर्म गुरु वीरेश भीम अनार्य ,राष्ट्रीय महामंत्री नीरज पराशर, राष्ट्रीय संचालक राकेश दानव ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश चौधरी, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य , जिला अध्यक्ष रामपुर दलिप वाल्मीकि , अभिषेक वाल्मीकि , किरेंन...