मोनिका नागर ने 3 महीने पहले की थी लव मैरिज, जलती चिता से निकाली गई लाश; पति को प्रॉपर्टी का था लालच?
दादरी, मई 9 -- गौतमबुद्धनगर के दादरी में मोनिका नागर की कथित हत्या से सनसनी फैल गई है। घोड़ी बछेड़ा गांव में गुरुवार को रुपये के लेनदेन में मोनिका और उसके पति में विवाद के बाद नवविवाहिता की हत्या कर दिए जाने का आरोप है। ससुराल पक्ष के लोग शव का अंतिम संस्कार करने लगे। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने चिता से शव को बाहर निकाला। मोनिका ने लव मैरिज की थी और इस बात को अभी 3 महीने भी पूरे नहीं हुए थे। सेक्टर ज्यू निवासी मोनिका नागर ने घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले अनुज चौहान से 16 फरवरी को कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि मोनिका और अनुज के पिता ग्रेटर नोएडा में ऑटो चलाते हैं। इस कारण दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। पहले दोनों परिवारों के लोग शादी के लिए सहमत नहीं थे, मगर मोनिका और अनुज की जिद के आगे परिवार ने सहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.