नवादा, जुलाई 16 -- नवादा पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से पटना की मोनिका किन्नर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से हत्या में शामिल एक आरोपित को मंगलवार की रात काशीचक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करण कुमार काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा गांव के लखन रवानी का बेटा जाता है। करण ने पूछताछ में हत्या में अपनी सलिप्तता स्वीकार करते हुए पूरे घटनाक्रम का भी पर्दाफाश किया है।

हत्या का कारण करण के मुताबिक मोनिका किन्नर की हत्या पत्नी का अधिकार मांगने के लिए बनाये जा रहे दबाव के कारण शुभम कुमार ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर किया था। घटना में वह भी शामिल था। मोनिका की हत्या दिसम्बर-2025 से जनवरी-2026 के बीच काशीचक के भट्टा गांव में कर दी गयी थी। मोनिका को पटना के आलम...