बेगुसराय, जुलाई 28 -- नावकोठी। पहसारा के मोना झा हत्याकांड के नामजद की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस दबिश से एक प्राथमिकी नामजद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि सरेंडर करने वाला मोना झा हत्याकांड का प्राथमिकी नामजद महेशवाड़ा पंचायत के बभनगामा का राहुल कुमार है। इसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। सनद रहे कि मोना झा की हत्या 01 अप्रैल को बदमाशों ने सेहमानी गाछी के एक सुनसान डेरा में कर दी थी। संलिप्त बदमाश चार महीने से फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...