इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। शहर की मोना तिवारी ने लिथियम आयन बैटरी विषय पर शोध करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने यह उपाधि भोपाल स्थित मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से हासिल की। उनके शोध कार्य का मार्गदर्शन डा. वीके जैन ने किया। अपने शोध में डा. मोना तिवारी ने भारत में लिथियम आयन बैटरियों की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाओं और उनकी उपयोगिता का विस्तृत अध्ययन किया है। साथ ही, उन्होंने बैटरियों के रिसाइक्लिंग और रियूज के क्षेत्र में मौजूद अवसरों और चुनौतियों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया है। डा. मोना तिवारी की इस उपलब्धि से न केवल शहर का गौरव बढ़ा है, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में सतत विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...