बागपत, मार्च 12 -- UP News: महाकुंभ में अपनी आंखों के चलते वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर से सुर्खियों में है। केरल में मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड से एक मंदिर में शादी कर ली है, उसका बॉयफ्रेंड बागपत के पलड़ी गांव का रहने वाला फरमान खान है। इस शादी की खबर मिलते ही फरमान के परिजन भड़क गए हैं। परिजनों ने कहा कि मोनालिसा से शादी कर फरमान ने खुद हम लोगों से सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं, अब उसे घर में नहीं घुसने देंगे। बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान करीब डेढ़ साल से एक दूसरे को जानते थे। शादी करने से पहले दोनों ने अपने परिजनों से इस बारे में बात की थी लेकिन दोनों के घर वाले तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि जब परिवार ने इनकी शादी और रिश्ते का विरोध किया तो मोनालिसा और फरमान ने केरल के एक मंदिर में जाकर हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.