बागपत, मार्च 12 -- बागपत। महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड बागपत के पलडी गांव निवासी फरमान खान संग केरल के मंदिर में शादी कर ली है। उधर, फरमान के मोनालिसा से शादी का पता चलते ही उसके परिजन भडक उठे। उन्होंने कहा कि मोनालिसा से शादी कर फरमान ने खुद सारे रिश्ते खत्म कर लिये हैं। अब उसे घर में नहीं घुसने देंगे। बताया गया कि मोनालिसा और फरमान डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने अपने परिजनों को शादी का इरादा रखने के बारे में बताया तो परिजन भडक गए। जब परिवार ने इनकी शादी और प्यार का विरोध किया तो मोनालिसा और फरमान ने केरल में के मंदिर में जाकर हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली। उनकी शादी में कई राजनेता और गणमान्य लोग भी शामिल हुए।फेसबुक से हुई दोस्ती की शुरुआतदोनों की बातचीत की शुरुआत करीब डेढ़...