रुडकी, अप्रैल 16 -- रुड़की। शहर के प्रतिष्ठित मोंटफोर्ड स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र जोशुआ रुशिल सेन ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया, बल्कि रुड़की नगर का भी नाम रोशन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय परिवार के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। यह भी पढ़ें- जीआईसी में फरहान ने किया स्कूल टॉप यह भी पढ़ें- केव...