नई दिल्ली, फरवरी 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अहमदाबाद के निकट साणंद में अमेरिकी चिप विनिर्माता माइक्रॉन टेक्नोलॉजीज के सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में 22,516 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। गुजरात सरकार के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह अत्याधुनिक एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) संयंत्र है। जून, 2023 में राज्य सरकार और माइक्रॉन ने 2.75 अरब डॉलर के इस संयंत्र के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। माइक्रॉन के चेयरमैन, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय मेहरोत्रा ने कहा कि तत्काल प्रतिक्रिया देने वाली प्रौद्योगिकी के लिए उन्नत मेमोरी समाधान की जरूरत लगातार बढ़ रही है। राज्य सरकार के बयान के मुताबिक, फिलहाल संयंत्र में 2,000 लोग कार्य...