नई दिल्ली, जनवरी 30 -- बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से भारत के साथ रिश्तों में लगातार तनाव बढ़ा है। वहीं बांग्लादेश अब पाकिस्तान से भी नजदीकियां बढ़ा रहा है जो भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। गंभीर परिस्थितियों के बीच हाल ही में एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की विदेश नीति को लेकर लोगों की क्या राय है। इंडिया टुडे सी वोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक देश के करीब 51 फीसदी लोगों का मानना ​​है कि नरेंद्र मोदी के राज में भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंध बेहतर हुए हैं। हालांकि ऐसा ना मानने वालों की तादाद भी काफी अधिक है। सर्वे के मुताबिक करीब 35 फीसदी लोगों को लगता है कि मोदी सरकार में भारत के साथ पड़ोसी देशों के संबंध खराब हुए हैं। वहीं 12 फीसदी लोगों का कहना है कि संबंधों म...