बदायूं, जनवरी 26 -- म्यांऊ/उसावां, संवाददाता। श्रमिक एवं किसान चौपाल में पहुंचे राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य यह है कि श्रमिक और किसान अपने गांव में ही सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि रोजगार को गांव तक पहुंचाना और आजीविका के साधनों को सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों के लिए 125 दिनों तक काम की व्यवस्था की गई है। रविवार को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी-राम-जी) के तहत आयोजित श्रमिक एवं किसान चौपाल कार्यक्रम ग्राम टिकरा बछेली तथा म्यांऊ में आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने श्रमिकों, किसानों और ग्रामीणजनों से स...