नई दिल्ली, जुलाई 7 -- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पेंशन से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत आने वाले केंद्रीय स्वायत्त निकायों (CABs) के कर्मचारियों के लिए निवेश के दो और विकल्प उपलब्ध कराए हैं। सरकार ने पहले एनपीएस के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए निवेश के अतिरिक्त विकल्प- एग्रेसीव लाइफ साइकल फंड (LC-75) और बैलेंस्ड लाइफ साइकल फंड (BLC)) पेश किए थे। अब ये निवेश विकल्प केंद्रीय स्वायत्त निकायों में काम करने वाले एनपीएस अंशधारकों के लिए भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसकी जानकारी वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने दी है। व्यव विभाग ने कहा कि एनपीएस के तहत आने वाले केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के लिए वित्तीय सेवा विभाग की 13 नवंबर, 2025 की अधिसूचना को लागू कर दिया है।क्...