रांची, मार्च 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सीपीएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की संप्रभुता और आत्मसम्मान को गिरवी रख दिया है। अब अमरीका यह तय कर रहा है कि भारत किस देश से कच्चा तेल खरीदेगा। ऐसा देश में पहले कभी भी नहीं हुआ। वृंदा करात मंगलवार को रांची दौरे पर थी। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर देश की जनता के ज्वलंत मुद्दों पर पूरे देशभर में चलाए जा रहे जन अभियान की जानकारी दी। कहा कि झारखंड में भी यह अभियान प्रभावी रहा और पिछले चार दिनों में राज्य की एक लाख जनता के बीच माकपा के जन आक्रोश जत्था ने संपर्क कर इस अभियान का संदेश दिया।मौके पर उपस्थित पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि मनरेगा खत्म कर वीबी जी (ग्राम जी) लाये जाने के खिलाफ, चार लेबर कोड रद्द करने, बिजली संशोधन विधे...