मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 साल विकसित भारत की नींव है। अगले 15-20 साल भी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार देश को विकसित राष्ट्र बनाकर रखेगी। वे शनिवार को शहर के माड़ीपुर स्थित एक होटल में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- विकसित भारत की ओर से तेजी से बढ़ रहा देश : शाहनवाजमोदी सरकार की पहचान सांसद ने कहा कि मोदी सरकार की पहचान गरीब कल्याण, सुशासन व राष्ट्र प्रथम है। जो योजनाएं पहले कागज पर बनती थीं, आज सीधे लाभार्थी तक पहुंच रही हैं। मोदी सरकार में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार ने भ्रष्ट...