दुमका, जून 12 -- दुमका। झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप शाही ने सोमवार को दुमका परिसदन में प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल देश के लिए बेमिसाल रहे हैं। इन 12 वर्षों में गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर ऐतिहासिक काम हुए हैं। भानुप्रताप शाही ने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी पहचान अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करना है। इसी सोच के साथ 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरण की योजना चलाई जा रही है। कोरोना काल से शुरू हुई यह योजना आज भी जारी है और इससे देश के गरीब, कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। यह भी पढ़ें- उपलब्धि भरा है मोदी सरकार 12 साल का कार्यकाल यह भी पढ़ें- विकास और राष्ट्रवाद की भावना से हो रहा कार...