मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर शक्ति प्रदर्शन, NDA शासित राज्यों के CMs का महाजुटान; क्या है प्लान?
नई दिल्ली, जून 9 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बुधवार यानी 10 जून को एक भव्य आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर न केवल NDA का शक्ति प्रदर्शन होगा बल्कि गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुए एक नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड का जश्न भी मनाने वाला है। दरअसल, पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम से दर्ज एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और आजाद भारत के इतिहास में वह अब सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4397 दिनों का कार्यकाल पूरा कर रिकॉर्ड बनाया था। उस रिकॉर्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.