बागपत, मई 29 -- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चमरावल रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पांच से 21 जून तक चलने वाले 12 साल विश्वास के विकास, जनकल्याण के महाअभियान के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को सभी कार्यकर्ता उत्सव के रूप में मनाएंगे। पांच से 21 जून तक मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याण के कार्यों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंडल स्तर तक वृक्षारोपण करेंगे। यह भी पढ़ें- जिले में भाजपा चलाएगी ' 12 साल -विश्वा...