गिरडीह, जून 19 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा हीरोडीह मंडल के द्वारा पालमो पंचायत अंतर्गत खरियोडीह स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता जनभागीदारी का महत्वपूर्ण अभियान है और प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में हीरोडीह मंडल अध्यक्ष सुधीर राय, मुखिया प्रतिनिधि श्याम पूरन सिंह, गोविंद सिंह, शंकर सिंह, मनोहर पंडित, पवन द्विवेदी, नंदकिशोर रजक, सत्यनारायण चौधरी, विजय पांडे, पंचायत संयोजक अनिल सकलदेव महथा, लक्ष्मण राय सहित बड़ी संख्या में भ...