शामली, मई 28 -- शामली। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। बैठक को संबोधित करते हुए विकास अग्रवाल ने कहा कि 7 जून को केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ये 12 वर्ष ऐतिहासिक रहे हैं और इस दौरान भारत लगातार विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के रहे हैं। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 जून से 21 जून तक कार्यक्रमों का होगा आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब, किसान, मजद...