लोहरदगा, मई 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के पर लोहरदगा भाजपा जिला कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष अजय पंकज की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर पर्षद अध्यक्ष अनिल उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत- संजय सेठबैठक के निर्णय बैठक में निर्णय लिया गया कि छह से 14 जून तक जिले के सभी बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं जल संचयन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला अध्य...