फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। केंद्र की मोदी सरकार को 26 मई को 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसको लेकर भाजपा 5 से 21 जून तक विभिन्न गतिविधियां चलायेगी। गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को जागरूक करेंगे भाजपाई क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बैठक में दिये दिशा निर्देश उन्होंने बताया कि 17 दिन चलने वाले अभियानों में पार्टी कार्यकर्ताओं की शत प्रतिशत सहभागिता होनी चाहिए। पांच जून को पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक मंडल में पौधरोपण होगा। 13 और 14 जून को सभी जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष मीडिया संवाद करेंगे। 16 जून के मध्य ब्लाक स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन इटावा बरेली हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में व...