मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान
भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में संपन्न कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता को लेकर नई जागरूकता पैदा की है। भाजपा जिला महामंत्री नितेश सिंह एवं योगेश पांडे ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.