गढ़वा, जून 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने गढ़वा जिले में आयोजित होने वाले मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन संकल्प गरीब कल्याण के लिए 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडल स्तर पर प्रभारी बनाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्ष में ऐतिहासिक काम किया है। उसका लाभ सम्पूर्ण देश को मिला है। मोदी सरकार के 11 वर्ष कार्यक्रम के संयोजक रितेश चौबे ने कहा कि मंडल कार्यक्रम प्रभारी अपने प्रभार वाले मंडल में मंडल कार्यशाला आयोजित कर कार्यक्रम का रुप रेखा तय करेंगे। 12 जून से 14 जून तक मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उससे मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उसका रुप रेखा तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रमुख नेताओं को प्रभारी ब...