पटना, मार्च 24 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि मोदी सरकार के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। किसी तरह का संकट आए, मोदी सरकार का पहला लक्ष्य होता है कि देश को किसी तरह नुकसान न हो और देशवासियों के सामने विकट स्थिति न आए। श्री मिश्र ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा और मंगलवार को राज्यसभा में सांसदों को पश्चिम एशिया युद्ध के कारण भारत में उत्पन्न हुई स्थित और चुनौतियों से अवगत कराया। इसमें कोई संदेह नहीं कि मोदी सरकार इस संकट से भी देश को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.