नई दिल्ली, जून 5 -- केंद्रीय पेट्रोलियम और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने अपने इस्तीफे को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर यह अफवाह जोरों पर थी कि अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहते हैं, जिसे उन्होंने पूरी तरह से निराधार और "फिल्मी पटकथा" करार दिया है। अटकलों पर सुरेश गोपी ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी "फिल्मी स्क्रिप्ट" पर विश्वास करके अपना समय बर्बाद न करें। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि सुरेश गोपी अपने अभिनय करियर (Cinema Career) को फिर से शुरू करने के लिए मंत्री पद छोड़ना चाहते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्मों से दूरी बनाने के कारण उनकी व्यक्तिगत आय में भारी कमी आई...