खगडि़या, जून 20 -- चौथम। एक प्रतिनिधि भाकपा चौथम अंचल परिषद की बैठक शुक्रवार को मालपा में जगबली चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा की बिहार राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि विदेश नीति और आर्थिक नीतियों के कारण देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने में केंद्र सरकार विफल रही है।

छात्र आंदोलन उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से छात्रों और अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके विरोध में देशभर में छात्र आंदोलन कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लग...