जमशेदपुर, जून 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने गुरुवार को साकची जिला भाजपा कार्यालय में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसका उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। उन्होंने कहा कि भारत ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं। प्रदर्शनी में मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल की प्रमुख नीतियों, उपलब्धियों और योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसमें डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित में योजनाएं, विदेश नीति में बदलाव, वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका और विकास व विरासत के समन्वय को खास तौर पर उजागर किया गया। कार्यक्...