धनबाद, जून 19 -- भाजपा धनबाद महानगर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन धनबाद के सांसद ढूलू महतो एवं पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया। प्रदर्शनी में गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी आधारित सशक्तीकरण, गारंटी फ्री लोन, पर्यावरण एवं हरित ऊर्जा, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, महिला सशक्तीकरण, हर घर नल योजना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और दिव्य बने आस्था के धाम, आर्थिक विकास पर भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था, आदिवासी कल्याण के नए नया युग की शुरुआत, यूपीआई, सिलेंडर हुआ और आसान, भारत में ही बना रहे सेमीकंडक्टर चिप्स, वंचितों, साइंस टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंडिया सहित कई तरह के विषय प्रदर्शनी में शामिल किए गए हैं। यह...